
चैनपुर (कैमूर)। जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चैनपुर थाना पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उस्मान कोटि पहाड़ के समीप छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 7 ग्राम हेरोइन और दो इंजेक्शन बरामद किए हैं। कार्रवाई के बाद इलाके में मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री करने वालों में हड़कंप मच गया है।
चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि उस्मान कोटि पहाड़ के पास कुछ लोगों द्वारा मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। इसके बाद टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान तीन संदिग्धों को पकड़ा गया।7 ग्राम हेरोइन बरामदपुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुजीत कुमार, पिता दमड़ी सिंह तथा सत्येंद्र यादव, पिता बाबूलाल सिंह, निवासी मदुरना के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के पास से कुल 7 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
वहीं, तीसरे आरोपी जेपी, पिता राम सुधार, ग्राम बोरवाल, थाना चकिया के पास से दो इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ और इंजेक्शन को जब्त कर लिया है। इसके बाद तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर चैनपुर थाना लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे गएचैनपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों की मेडिकल जांच कराई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से तीनों को भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
पुलिस को जहां भी नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री या तस्करी की सूचना मिल रही है, वहां तत्काल कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
। (कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
