छत से गिरा 4 साल का मासूम, हालत गंभीरननिहाल में खेलते-खेलते छत से गिरा बच्चा

छत से गिरकर चार वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल, वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

चैनपुर। कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगरिया गांव में ननिहाल आए चार वर्षीय बच्चे के छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। हादसे के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल बच्चे को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया।घायल बच्चे की पहचान उज्जवल कुमार (4 वर्ष), पिता सरवर, ग्राम चादो रूईया के रूप में हुई है। बताया गया कि बच्चा अपने ननिहाल जगरिया आया हुआ था।

इसी दौरान वह छत से नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद बच्चे को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चे की स्थिति का आकलन करने के बाद उसे बेहतर एवं विशेषज्ञ उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।परिजन घायल बच्चे को लेकर वाराणसी के लिए रवाना हो गए। हादसे के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे को गंभीर चोटें आने के कारण उच्चस्तरीय चिकित्सा की आवश्यकता को देखते हुए वाराणसी रेफर किया गया है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!