सिरसी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस, विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरसी में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस

चैनपुर/कैमूर। चैनपुर प्रखंड अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरसी में शनिवार को शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक बाबूलाल राम ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रस्तुतियां पेश कीं।

छात्र-छात्राओं ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षकों का मार्गदर्शन विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।प्रधानाध्यापक बाबूलाल राम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम की शिक्षा देने तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत और निरंतर सीखने की आदत को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों को सम्मानित कर उनके प्रति अपना आभार जताया। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव जैसा माहौल रहा। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।शिक्षक दिवस के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!