
पूर्व प्रेम प्रसंग को लेकर गोली मारने पहुंचा युवक, देशी कट्टा-जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
चांद/कैमूर। चांद थाना क्षेत्र के झझनी गांव में पूर्व प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक द्वारा कथित रूप से गोली मारने की नीयत से पहुंचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को अवैध देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और फायर किया हुआ खोखा के साथ गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, 05 सितंबर 2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पूर्व के प्रेम प्रसंग को लेकर झझनी गांव निवासी अमरेन्द्र ठाकुर के घर पहुंचा है और उसके पास अवैध देशी कट्टा है।
सूचना में यह भी बताया गया कि वह अमरेन्द्र ठाकुर को गोली मारने की फिराक में है।सूचना मिलते ही चांद थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ERV-21 चांद को मौके पर भेजा। पुलिस टीम ने झझनी गांव में पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को मौके से पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान उसके एक हाथ में अवैध देशी कट्टा तथा दूसरे हाथ में जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इसके अलावा बरामद देशी कट्टा के बैरल से एक फायर किया हुआ खोखा भी बरामद हुआ।गिरफ्तार युवक की पहचान सत्यम कुमार (करीब 19 वर्ष), पिता अरुण पाण्डेय, निवासी सह थाना चांद, जिला कैमूर के रूप में हुई है। पुलिस ने अवैध हथियार एवं कारतूस को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।बरामद सामानएक देशी कट्टाएक जिंदा कारतूसएक फायर किया हुआ खोखापूर्व से आपराधिक मामला भी दर्जपुलिस के अनुसार गिरफ्तार सत्यम कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध चांद थाना कांड संख्या-75/26, दिनांक 14 फरवरी 2026, धारा 137(2)/140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। उक्त मामले में आरोप पत्र संख्या-127/26, दिनांक 31 मार्च 2026 को न्यायालय में समर्पित किया जा चुका है।पुलिस की त्वरित कार्रवाई से संभावित वारदात को समय रहते रोक दिया गया। फिलहाल गिरफ्तार युवक से पूछताछ एवं मामले की आगे की जांच की जा रही है।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
