18 कंपनियां पहुंचीं, 706 बायोडाटा जमा; 306 युवाओं को मिली रोजगार की उम्मीद

भव्य नियोजन-सह-मार्गदर्शन मेला संपन्न, 306 युवाओं का रोजगार के लिए चयन18 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 706 बायोडाटा प्राप्त; करीब 1200 युवाओं ने की भागीदारी, 16 को मुफ्त टूल किट

भभुआ/कैमूर। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, कैमूर (भभुआ) द्वारा सोमवार को पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय, भभुआ के प्रांगण में एक दिवसीय नियोजन-सह-मार्गदर्शन मेला का भव्य आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य जिले के बेरोजगार एवं कुशल युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ना तथा उन्हें स्वरोजगार और कौशल विकास की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा।मेले का विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, भभुआ विधायक भरत बिंद, अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ अमित कुमार एवं जिला नियोजन पदाधिकारी दिनेश तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

18 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 306 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्टनियोजन मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कुल 18 कंपनियों ने भाग लिया। रोजगार की तलाश में पहुंचे युवाओं ने बड़ी संख्या में अपना बायोडाटा जमा किया। मेले में कुल 706 बायोडाटा प्राप्त हुए, जबकि प्रारंभिक साक्षात्कार के आधार पर 306 अभ्यर्थियों को रोजगार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। वहीं, मेले में लगभग 1200 युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।16 युवाओं को मिली मुफ्त टूल किटमेले के दौरान विभिन्न ट्रेडों में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त 16 अभ्यर्थियों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए निशुल्क टूल किट प्रदान की गई। इससे युवाओं को अपने हुनर के आधार पर रोजगार एवं स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

इसके अलावा श्रम संसाधन एवं प्रवासी कल्याण विभाग की ओर से जिले के 8 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत सम्मान राशि के चेक भी वितरित किए गए।सरकारी योजनाओं और रोजगार को लेकर मिला मार्गदर्शनकार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें मेहनत, कौशल विकास और उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाकर भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। श्रम, उद्योग, डीआरसीसी एवं आत्मा (ATMA) सहित विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से करीब 1000 अभ्यर्थियों को करियर एवं सरकारी योजनाओं से संबंधित मार्गदर्शन दिया गया।डीएम ने कंपनियों के स्टॉलों का किया निरीक्षणजिला पदाधिकारी कुमार अनुराग ने नियोजन मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने युवाओं को उपलब्ध कराए जा रहे रोजगार अवसरों की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने नियोजन पदाधिकारी को निर्देशित किया कि भविष्य में आयोजित होने वाले नियोजन मेलों को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाया जाए, ताकि जिले के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सके।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!