
चैनपुर में लोहे की दुकान से हथियार के बैरल और कारतूस बरामद, दुकानदार गिरफ्तारपुलिस ने हथियार निर्माण के उपकरण और संदिग्ध मोटरसाइकिल भी किया जब्त, अवैध हथियार निर्माण व कारतूस रखने का आरोप
चैनपुर/कैमूर। चैनपुर थाना पुलिस ने रविवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर चैनपुर बाजार के कस्बा मोहल्ले में कार्रवाई करते हुए एक लोहे एवं ग्रिल बनाने वाली दुकान से हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले सामान, हथियारों के बैरल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से दुकान संचालक मोहम्मद असगर अली को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल भी जब्त की है।पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को शाम करीब 5 बजे पुलिस टीम गश्ती के लिए थाना से निकली थी।
शाम करीब 7:45 बजे चैनपुर बाजार में गश्त के दौरान वरीय पदाधिकारी से सूचना मिली कि चैनपुर बाजार के करवा मोहल्ला स्थित मोहम्मद असगर अली की दुकान से कथित रूप से चोरी-छिपे हथियार और कारतूस की तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम हरसुब्रह्म मोड़ होते हुए कस्बा मोहल्ले पहुंची।पुलिस टीम के दुकान के पास पहुंचते ही एक व्यक्ति दुकान से निकलकर भागने लगा।
सशस्त्र बल के सहयोग से घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद असगर अली, उम्र करीब 32 वर्ष, पिता मो. शेख कलीम, निवासी कस्बा मोहल्ला, चैनपुर बताया।दुकान की तलाशी में तीन बैरल बरामदपुलिस ने स्वतंत्र गवाह बनने के लिए आसपास मौजूद लोगों से अनुरोध किया, लेकिन किसी के तैयार नहीं होने पर पुलिस बल के दो जवानों को साक्षी बनाया गया। इसके बाद नियमानुसार दुकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान लोहे एवं ग्रिल बनाने वाली दुकान से देशी कट्टा के दो बैरल तथा .312 बोर राइफल का एक बैरल, यानी कुल तीन बैरल बरामद किए गए।पुलिस के मुताबिक, बरामद बैरल रखने या बनाने से संबंधित लाइसेंस एवं अन्य कागजात मांगे जाने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
दुकान से ड्रिल मशीन, कटर मशीन और हथौड़ी भी बरामद किए गए।संदिग्ध मोटरसाइकिल भी जब्ततलाशी के दौरान दुकान में एक बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल मिली, जिस पर BR03AB नंबर अंकित था तथा चेचिस नंबर भी दर्ज था। पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल के संबंध में कागजात मांगने पर आरोपी कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मोटरसाइकिल को संदिग्ध मानते हुए उसे भी जब्त कर लिया है।घर के बक्से से 20 जिंदा कारतूस बरामदइसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी के पक्के मकान की भी नियमानुसार तलाशी ली। पुलिस के अनुसार, मकान के उत्तर-पश्चिम स्थित कमरे में रखे एक टीन के बक्से से 8 एमएम केएफ अंकित 20 जिंदा कारतूस, 12 बोर के पांच जिंदा कारतूस तथा 12 बोर के तीन खोखे बरामद किए गए। बरामद 20 कारतूसों में से दो कारतूस जले एवं काले पाए गए।कारतूस और खोखे रखने से संबंधित लाइसेंस मांगने पर आरोपी द्वारा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने की बात पुलिस ने कही है। सभी बरामद सामान को जब्ती सूची तैयार कर विधिवत जब्त एवं सीलबंद किया गया।दुकान से हथियार बनाने का दावापुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह अपनी दुकान में कट्टा एवं राइफल से संबंधित उपकरण बनाता है तथा उपकरण और गोली की बिक्री भी करता है।
पुलिस ने बरामद बैरल, कारतूस और हथियार बनाने वाले उपकरणों के आधार पर दुकान में अवैध हथियार निर्माण की आशंका जताई है।पुलिस का कहना है कि मामले में अवैध हथियार निर्माण एवं उपकरण रखने, बिना वैध कागजात के कारतूस रखने तथा संदिग्ध मोटरसाइकिल रखने के आरोप में मोहम्मद असगर अली को गिरफ्तार किया गया है। जब्त सामान और गिरफ्तार आरोपी को चैनपुर थाना लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
