रामगढ़-मोहनिया पथ पर दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

रामगढ़-मोहनिया पथ पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौतहादसे के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा

रामगढ़/कैमूर। रामगढ़ थाना क्षेत्र में रामगढ़-मोहनिया पथ पर पेट्रोल पंप से आगे मंगलवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में बाइक सवार आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रामगढ़ थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार को एंबुलेंस के माध्यम से रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल की जांच की, जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमगंज निवासी जयशंकर पाठक के रूप में बताई गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है।रामगढ़ थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस परिस्थिति में हुआ और इसमें ट्रैक्टर की भूमिका क्या रही, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

। ( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!