अस्पताल में इलाज से पहले जलजमाव की परीक्षा! पानी में होकर गुजर रहे मरीज

बारिश में जलमग्न हुआ सदर अस्पताल परिसर, मरीजों और परिजनों की बढ़ी परेशानीमेन गेट से अस्पताल परिसर तक जमा पानी के बीच आने-जाने को मजबूर मरीज और परिजन, जलनिकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

भभुआ/कैमूर। भभुआ सदर अस्पताल में हल्की बारिश के बाद ही जलजमाव की समस्या सामने आने लगी है। बुधवार को हुई बारिश के बाद अस्पताल के मुख्य गेट से लेकर अंदरूनी परिसर तक कई स्थानों पर पानी जमा हो गया। ऐसे में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों को जलजमाव वाले रास्ते से होकर अस्पताल के अंदर जाना पड़ा।सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, गंभीर मरीजों और उनके साथ आने वाले परिजनों को उठानी पड़ी।

अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के आसपास पानी जमा होने के कारण लोगों को संभलकर आवाजाही करनी पड़ी।कई जगहों पर पानी की वजह से रास्ता बाधित नजर आया। मरीजों को वाहन से उतारकर अस्पताल के अंदर ले जाने में भी परिजनों को परेशानी हुई।स्थानीय लोगों का कहना है कि सदर अस्पताल जिले का प्रमुख सरकारी अस्पताल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इसके बावजूद बारिश के दौरान परिसर में जलजमाव की समस्या सामने आना अस्पताल की जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

लोगों के अनुसार, बारिश के बाद पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से अस्पताल आने वाले मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ती है।स्वास्थ्य सुविधाओं के दावों के बीच जमीनी हकीकतस्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और मरीजों को सुगम स्वास्थ्य सेवा देने के दावे किए जाते हैं। लेकिन सदर अस्पताल परिसर में बारिश के बाद उत्पन्न जलजमाव की स्थिति इन दावों के बीच जमीनी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रही है।मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल परिसर में जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने तथा बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर जलजमाव की समस्या का जल्द समाधान होना जरूरी है, ताकि मरीजों को इलाज कराने पहुंचने के दौरान अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!