
501 दीप जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना, मंदिर में पूजा-अर्चना कर कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन
चैनपुर/कैमूर। चैनपुर प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत हाटा के महावीर मंदिर चौक पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत हाटा की नगर अध्यक्ष डिम्पल जायसवाल के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर महावीर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए 501 दीप जलाए गए।
दीप प्रज्वलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।कार्यक्रम में नगर पंचायत हाटा के सभापति रमेश जायसवाल सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस मौके पर भरत सोनी, श्रीराम जायसवाल, ऋषि जायसवाल, रिंकू मोदनवेल, छोटू केसरी, पवन केसरी, राजू सेठ, मंटू जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।कार्यक्रम के दौरान महावीर मंदिर चौक पर दीपों की रोशनी से माहौल भक्तिमय नजर आया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए जन्मदिन समारोह को श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न किया।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
