स्वच्छ भारत, विकसित भारत का संकल्प! कैमूर में शुरू हुआ स्वच्छता अभियान

स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान का शुभारंभ, अधिकारियों ने ली स्वच्छता शपथ

भभुआ/कैमूर। समाहरणालय सभागार में गुरुवार को जिला पदाधिकारी कैमूर की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के संयुक्त तत्वावधान में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ पखवाड़े का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” थीम पर चलेगा।कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी समेत अधिकारियों एवं कर्मियों ने स्वच्छता शपथ ली तथा हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता जताई।

अभियान के तहत चिन्हित कचरा स्थलों (CTU) की जियो-टैगिंग कर सफाई एवं कायाकल्प करने, स्कूलों में स्वच्छता आधारित प्रतियोगिताएं व संवाद आयोजित करने के निर्देश दिए गए।30 सितंबर को सफाईमित्रों के लिए स्वास्थ्य जांच, PPE किट वितरण एवं कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की कार्ययोजना बनाई जाएगी। वहीं, 1 अक्टूबर को सुबह 8 बजे “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” के तहत सामूहिक श्रमदान और 2 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभाओं व नगर परिषद बैठकों का आयोजन होगा।जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों से “मेरा गाँव, मेरा शहर, मेरी जिम्मेदारी” की भावना के साथ अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। मौके पर डीडीसी, अपर समाहर्ता सहित जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, स्वच्छता समन्वयक एवं स्वच्छाग्रही कर्मी मौजूद रहे।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!