STF का बड़ा एक्शन: पाइप फैक्ट्री से गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार, लग्जरी कार जब्त

दुर्गावती में STF की बड़ी कार्रवाई, पाइप फैक्ट्री से गांजे की बड़ी खेप बरामददुर्गावती में प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री से 27 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार, लग्जरी कार जब्तफैक्ट्री परिसर में 14 पेटियों में रखा था गांजा, गुप्त सूचना के आधार पर STF और दुर्गावती पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

दुर्गावती/कैमूर। कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र से मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर STF और दुर्गावती पुलिस की संयुक्त टीम ने छांव रोड स्थित एक प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री परिसर में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने फैक्ट्री के अंदर से 14 पेटियों में रखा करीब 27 से 28 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक ओडिशा नंबर की लग्जरी कार भी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि छांव रोड स्थित प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री के परिसर में गांजा का कारोबार किए जाने की सूचना है। सूचना मिलने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर STF और दुर्गावती थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की गई।14 पेटियों में मिला गांजाछापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने फैक्ट्री परिसर के अंदर रखी 14 पेटियों की जांच की, जिसमें गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे का कुल वजन लगभग 27 से 28 किलोग्राम बताया जा रहा है।

पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान प्रकाश तिवारी के रूप में बताई गई है।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने परिसर से एक ओडिशा नंबर की लग्जरी कार भी जब्त की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिसबरामदगी के बाद पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजा की खेप फैक्ट्री तक कैसे पहुंची और इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस वाहन और गिरफ्तार आरोपी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।दुर्गावती अंचलाधिकारी राजा कुमार ने बताया कि फैक्ट्री से लगभग 27 से 28 किलो गांजा बरामद किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!