
कुदरा/कैमूर। कुदरा रेलवे स्टेशन के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 13 किलो गांजा के साथ एक महिला समेत दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपितों को कुदरा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, जहां उनके विरुद्ध आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अनिता कुमारी, निवासी रोहतास जिला, तथा संजय कुमार, निवासी कुदरा थाना क्षेत्र के रूप में बताई गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों के पास से कुल करीब 13 किलो गांजा बरामद किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को कुदरा रेलवे स्टेशन के आसपास गांजा तस्करी से संबंधित गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने स्टेशन के समीप निगरानी और जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक महिला और एक पुरुष को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से गांजा बरामद होने की बात सामने आई।इस कार्रवाई के संबंध में मजिस्ट्रेट सह अंचलाधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि 13 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को पकड़ा गया है। पकड़े गए दोनों आरोपितों को नजदीकी कुदरा थाना को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही, इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई से गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसने की उम्मीद जताई जा रही है।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट )
