रिश्तेदारी से घर लौट रहे बुजुर्ग की नहर में डूबने से मौत, शव बरामद

चैनपुर/कैमूर। चैनपुर थाना क्षेत्र के डीह भुजैना गांव के समीप नहर से मंगलवार को एक 56 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चांद थाना क्षेत्र के भरारी गांव निवासी स्वर्गीय छेदी राम के पुत्र सीताराम के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, सीताराम पर्वतपुर गांव स्थित अपने रिश्तेदार के घर गए थे। वहां से मंगलवार को वह अपने गांव भरारी लौट रहे थे। इसी दौरान करीब 11 बजे डीह भुजैना गांव के पास वह शौच के लिए रुके। शौच के बाद नहर में पानी छूने के दौरान कथित तौर पर उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। आशंका जताई जा रही है कि नहर में डूबने से उनकी मौत हो गई।घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पंचायत के मुखिया और पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से नहर से शव को बाहर निकाला गया।पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा के तहत मुआवजा राशि दिलाने की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!