
भभुआ/कैमूर। पर्यावरण प्रदूषण अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह मंगलवार को कैमूर पहुंचे। कैमूर पहुंचने के बाद उन्होंने भभुआ सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, परिसर की साफ-सफाई, स्वच्छता व्यवस्था, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और अस्पताल की समग्र व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान रविंद्र प्रसाद सिंह ने अस्पताल परिसर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर साफ-सफाई की स्थिति को बारीकी से देखा। उन्होंने मरीजों के वार्ड सहित अस्पताल के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का भी निरीक्षण किया और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही मरीजों और उनके परिजनों को इलाज के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसे लेकर भी अस्पताल प्रबंधन से चर्चा की।
अस्पताल परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को देखकर पर्यावरण प्रदूषण अध्यक्ष ने संतोष जताया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्यकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों में स्वच्छता और बेहतर व्यवस्था का सीधा संबंध मरीजों के स्वास्थ्य और सुविधा से है। इसलिए अस्पताल परिसर को हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना आवश्यक है।इस दौरान अस्पताल प्रबंधन की ओर से रविंद्र प्रसाद सिंह को अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था को लगातार बेहतर बनाए रखने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।रविंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अस्पताल में स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। अस्पताल परिसर की साफ-सफाई के साथ-साथ मरीजों की सुविधाओं को प्राथमिकता देना जरूरी है। उन्होंने वर्तमान व्यवस्था को इसी तरह बनाए रखने पर जोर दिया।पर्यावरण प्रदूषण अध्यक्ष के निरीक्षण को लेकर अस्पताल परिसर में भी सक्रियता देखने को मिली। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा गया। निरीक्षण के बाद रविंद्र प्रसाद सिंह ने सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए स्वच्छता और मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देने की बात कही।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
