अमांव पंचायत भवन में सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

चैनपुर/कैमूर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक पदों पर 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित सेवा संकल्प यात्रा मंगलवार को कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में पहुंची। अमांव पंचायत सरकार भवन परिसर में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।सेवा संकल्प यात्रा के दौरान बिहार के पूर्व संसाधन मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में करीब 25 बाइक सवारों का जत्था अमांव पंचायत पहुंचा। जत्थे के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। इस दौरान जेबीसी के माध्यम से पुष्पवर्षा भी की गई। स्वागत के दौरान काफी संख्या में लोग पंचायत सरकार भवन परिसर में जुटे रहे।कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल बाइक सवारों का स्वागत करते हुए उनके आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।

यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। इसके बाद बाइक सवारों का जत्था अपने निर्धारित मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना हुआ।बताया गया कि यह सेवा संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा और संवैधानिक पदों पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित अभियान का हिस्सा है। देश के विभिन्न हिस्सों में इस अभियान के तहत जनसंपर्क, सेवा एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल से जुड़ी उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यों को लोगों तक पहुंचाने के साथ सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।अमांव में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के बाद बाइक सवारों का जत्था वाराणसी की ओर आगे बढ़ गया। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की ओर से स्वागत किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!