हाटा में महा शिवरात्रि पर निकाला गया भव्य शोभायात्रा भक्ति मय माहौल से गुंजा नगर पंचायत

हाटा में महा शिवरात्रि पर निकला भव्य शोभायात्रा जुलूस, भक्तिमय माहौल से गूंजा नगरचैनपुर (कैमूर)। पवित्र पर्व महा शिवरात्रि के अवसर पर चैनपुर प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत हाटा में श्रद्धा और आस्था के साथ भव्य शोभायात्रा जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिला-पुरुष, बच्चे एवं युवा शामिल हुए। पूरे नगर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।शोभायात्रा की शुरुआत नगर के प्रमुख शिव मंदिर से विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर की गई। इसके बाद सुसज्जित रथ पर भगवान शिव की आकर्षक झांकी निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। झांकियों में भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश और कार्तिकेय की मनोहारी प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं।जुलूस के दौरान श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों पर नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। कई स्थानों पर स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए शरबत और प्रसाद की व्यवस्था की गई। युवाओं की टोली ने सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई।कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से भी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने पाई।महा शिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। देर रात तक भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन चलता रहा।नगर पंचायत हाटा में निकला यह भव्य जुलूस क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर उभरा।

। ( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!