कैमुर में जन शिकायत सुनवाई पुलिस अधीक्षक ने सुनी लोगों की समस्याएं

कैमूर में जन शिकायत सुनवाई: पुलिस अधीक्षक ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई का निर्देशभभुआ (कैमूर): जिले में आम जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण को लेकर प्रत्येक कार्य दिवस पर आयोजित की जाने वाली जन शिकायत सुनवाई के तहत आज पुलिस अधीक्षक कैमूर द्वारा पुलिस कार्यालय, भभुआ में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं।जन शिकायत सुनवाई कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों और थाना क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, साइबर ठगी, लंबित कांडों में कार्रवाई तथा अन्य आपराधिक मामलों से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। पुलिस अधीक्षक ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों और शाखा पदाधिकारियों को आवश्यक जांच कर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों की मॉनिटरिंग नियमित रूप से की जाए तथा पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों ने भी आवेदकों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की और कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कुछ जटिल मामलों को जांच के लिए संबंधित थानों को अग्रेषित किया गया है।जन शिकायत सुनवाई से लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हो रहा है। उपस्थित फरियादियों ने अपनी समस्याओं को सीधे वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी के समक्ष रखने का अवसर मिलने पर संतोष व्यक्त किया।जिला पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी शिकायतें निर्धारित कार्य दिवस पर पुलिस कार्यालय में आकर दर्ज कराएं, ताकि समयबद्ध तरीके से उनका समाधान किया जा सके।

। ( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!