
बनाएंचाय-नाश्ते की दुकान की आड़ में गांजा बिक्री का भंडाफोड़, 2 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद, एक गिरफ्तार
कैमूर (दुर्गावती): दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुरा बाजार में चाय-नाश्ते की दुकान की आड़ में गांजे की अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 2 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, खजुरा बाजार स्थित एनएच-19 किनारे लक्ष्मण पांडेय (पिता- स्वर्गीय राम अवध पांडेय), निवासी खजुरा गांव, द्वारा चाय-नाश्ते की दुकान की आड़ में गांजे की बिक्री किए जाने की सूचना दुर्गावती पुलिस को मिली थी।
सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अंचल पदाधिकारी सदानंद कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम ने खजुरा बाजार स्थित उक्त दुकान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान दुकान से 2 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा उसके नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।इस कार्रवाई के बाद खजुरा बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।
( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)
