भभुआ में जिला स्तरीय नियोजन मेले का भव्य उद्घाटन

बनाएंजिला पदाधिकारी महोदय द्वारा नियोजन मेला का किया गया उद्घाटनबिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देशानुसार, आज दिनांक 19.02.2026 को जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह- व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस विशेष कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री नितिन कुमार सिंह (जिला पदाधिकारी, कैमूर), दिव्या शक्ति (उप विकास आयुक्त, कैमूर), जिला वन प्रमण्डल पदाधिकारी, वरीय उप महालेखाकार, सहायक महालेखाकार और दिनेश तिवारी (जिला नियोजन पदाधिकारी, कैमूर) द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

जिला पदाधिकारी महोदय ने उपस्थित अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं कुशल युवा कार्यक्रम, स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में जानकारी दी और युवाओं को इन योजनाओं से जुड़कर अपने भविष्य को उज्जवल बनाने की प्रेरणा दी।जिला नियोजन पदाधिकारी, श्री दिनेश तिवारी ने मेले के आंकड़ों को साझा करते हुए बताया कि:मेले में विभिन्न नियोजकों ने भाग लिया,

जिनके पास कुल 1000 रिक्तियां उपलब्ध थीं।मेले में लगभग 1444 अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।कुल 695 आवेदकों ने अपना बायोडाटा जमा किया, जिनमें से 346 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट या चयनित किया गया है।डी.आर.सी.सी. (DRCC), आई.टी.आई. (ITI), RSETI और आत्मा जैसे सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों के माध्यम से 1050 आवेदकों को करियर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा पूर्व से चयनित 25 लाभुकों को स्वरोजगार हेतु टूल किट प्रदान किए गए, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

(कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!