
बनाएंजिला पदाधिकारी महोदय कैमूर द्वारा चाॅद एवं मोहनिया प्रखंड के विभिन्न विकासकार्यों का किया गया स्थल निरीक्षण एवं दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देशदिनांक 18.02.2026 को जिला पदाधिकारी महोदय कैमूर द्वारा आज चाँद प्रखंड अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
चाँद प्रखंड मुख्यालय से लगभग 02 किलोमीटर उत्तर, चाँद–बराढी पथ पर स्थित कृषि फार्म का निरीक्षण किया गया। कृषि फार्म स्थित कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापन, खेत में उगी झाड़ियों एवं घास की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही मुख्य सड़क से बाहर स्थित गेट पर सूचना पट्ट (बोर्ड) लगाने, मनरेगा के माध्यम से मुख्य सड़क से फार्म कार्यालय तक इंटरलॉकिंग पथ निर्माण तथा गेट के दोनों ओर वृक्षारोपण कराने हेतु निदेशित किया गया।चाँद पंचायत अंतर्गत निर्मित पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया गया।

संवेदक को शेष कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। पंचायत सरकार भवन के सामने प्रस्तावित विवाह मंडप को एक ओर विकसित करने का निर्देश दिया गया, जिससे भवन के समक्ष पार्किंग एवं खेलकूद हेतु पर्याप्त स्थान सुरक्षित रह सके।पैक्स गोदाम निरीक्षण के क्रम में चाँद पंचायत अंतर्गत निर्मित पैक्स गोदाम तक जाने वाले पथ को शीघ्र दुरुस्त कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया, ताकि आवागमन सुचारु हो सके।भेरी तालाब के निरीक्षण के दौरान तालाब की साफ-सफाई हेतु ग्राम पंचायत के मुखिया को निर्देशित किया गया।
साथ ही तालाब के सौंदर्यीकरण के अंतर्गत पंचायत समिति से प्रस्ताव लाकर जनोपयोगी संरचनाओं के निर्माण की योजना तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने का निदश दिया गया।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा मोहनिया प्रखंड अंतर्गत दादर स्थित प्रस्तावित डेयरी फार्म निर्माण स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने भूमि की उपलब्धता, पहुंच मार्ग एवं अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि डेयरी फार्म निर्माण से पूर्व सभी तकनीकी एवं प्रशासनिक औपचारिकताओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए, ताकि परियोजना का कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सके।जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट किया कि डेयरी फार्म की स्थापना से क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा किसानों की आय में वृद्धि होगी।जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
(कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)
