
चांद बाजार में ‘वेदांत डेंटल केयर’ का भव्य उद्घाटन, लोगों को मिलेगी आधुनिक दंत चिकित्सा सुविधाकैमूर: कैमूर जिला के चांद प्रखंड अंतर्गत चांद बाजार में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित वेदांत डेंटल केयर का भव्य उद्घाटन ओंकार सिंह एवं ओमप्रकाश सिंह (मास्टर) के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय गणमान्य लोग, समाजसेवी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।चांद प्रखंड में अब तक दांतों के समुचित इलाज के लिए किसी बड़े या आधुनिक क्लीनिक की सुविधा उपलब्ध नहीं थी।

गंभीर दंत समस्याओं के इलाज के लिए लोगों को भभुआ या अन्य शहरों का रुख करना पड़ता था। ऐसे में वेदांत डेंटल केयर के खुलने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।उद्घाटन के दौरान ओंकार सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार ग्रामीण क्षेत्रों में होना अत्यंत आवश्यक है। यह क्लीनिक क्षेत्र के लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
वहीं ओमप्रकाश सिंह (मास्टर) ने कहा कि अब स्थानीय लोगों को छोटे-बड़े दंत उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।क्लीनिक के संचालक डॉक्टर आकाश सिंह ने बताया कि वेदांत डेंटल केयर में आधुनिक मशीनों और उन्नत तकनीक से दांतों का इलाज किया जाएगा।
यहां दांतों की सफाई (स्केलिंग), रूट कैनाल ट्रीटमेंट, दांत प्रत्यारोपण, कैपिंग, ब्रेसेस एवं अन्य दंत रोगों का उपचार उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि मरीजों को स्वच्छ, सुरक्षित और किफायती इलाज उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि चांद बाजार में इस तरह की सुविधा शुरू होना क्षेत्र के लिए गर्व और राहत की बात है।वेदांत डेंटल केयर के शुभारंभ के साथ ही चांद प्रखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई शुरुआत मानी जा रही है।
। ( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)
