भभुआ नहर में लाश कांड का खुलासा मृतक के दो सगे भाई गिरफ्तार

में मिली लाश कांड का पुलिस ने किया खुलासा, मृतक के दो सगे भाई गिरफ्तारविरोधियों को फँसाने की साजिश का हुआ पर्दाफाश, विशेष टीम की जांच में चौंकाने वाला खुलासाभभुआ (कैमूर): 10 दिसम्बर 2025 को शिवो गाँव के समीप नहर से बरामद हुई सुधाकर नारायण तिवारी की लाश मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए कांड का सफल उद्भेदन कर लिया है।

इस सनसनीखेज मामले में मृतक के ही दो सगे भाइयों की संलिप्तता सामने आई है, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।ज्ञात हो कि घटना के बाद पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। मृतक के पिता नचकु तिवारी के बयान के आधार पर गाँव के ही पाँच व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर फॉरेंसिक जांच भी कराई गई थी।

कांड के उद्भेदन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, भभुआ के नेतृत्व में थानाध्यक्ष भभुआ, डीआईयू प्रभारी एवं अन्य दक्ष पुलिसकर्मियों की एक विशेष टीम गठित की गई थी। विशेष टीम द्वारा घटनास्थल का डम्प डाटा प्राप्त कर उसका तकनीकी विश्लेषण किया गया। साथ ही मृतक एवं नामजद अभियुक्तों के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन अवलोकन किया गया। गाँव के लोगों से भी व्यापक पूछताछ की गई।तकनीकी साक्ष्य एवं पूछताछ के आधार पर जांच में यह तथ्य सामने आया कि इस पूरे घटनाक्रम में मृतक के दो सगे भाई — गणेश तिवारी एवं आदित्य तिवारी — की संलिप्तता है।

पुलिस के अनुसार दोनों भाइयों ने अपने विरोधियों, जिनसे उनका पूर्व से मुकदमा चल रहा था, को इस कांड में फँसाने के उद्देश्य से साजिश रची और उन्हें नामजद करा दिया।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।इस खुलासे के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएँ हो रही हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

। लाइव समाचार 7 , कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!