हथियार और भारी मात्रा में शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

हथियार और भारी मात्रा में शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार दुर्गावती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा व कारतूस

बरामदभभुआ (कैमूर), 23 फरवरी 2026: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध हथियार एवं भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और कुल 86.76 लीटर देशी/विदेशी शराब बरामद की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 23.02.2026 की रात्रि करीब 01:05 बजे दुर्गावती थाना को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से हथियार एवं शराब लेकर गुजरने वाला है।

सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु कैमूर जिला के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दुर्गावती थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा रात्रि करीब 01:35 बजे कल्याणपुर शिव मंदिर के समीप वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल (रजि. नं. BR45L-6508) पर सवार व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा।

पुलिस बल की तत्परता से उसे खदेड़कर पकड़ लिया गया।पकड़े गए व्यक्ति की पहचान रोहित कुमार यादव (पिता–सुरेन्द्र यादव), निवासी–मोहनियाँ, जिला–कैमूर के रूप में की गई। विधिवत तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल से कुल 86.76 लीटर शराब बरामद की गई, जिसमें 77.76 लीटर विदेशी शराब एवं 09 लीटर देशी शराब शामिल है। साथ ही आरोपी द्वारा पुलिस के भय से झाड़ी में फेंका गया एक देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया।

इसके अतिरिक्त एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन एवं 720 रुपये नकद भी जब्त किए गए।गिरफ्तार अभियुक्त:रोहित कुमार यादव, पिता–सुरेन्द्र यादव, निवासी–मोहनियाँ, जिला–कैमूर।बरामद सामान:विदेशी शराब – 77.76 लीटरदेशी शराब – 09 लीटरमोटरसाइकिल – 01देशी कट्टा – 01जिंदा कारतूस – 02मोबाइल – 02नकद – ₹720पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।कैमूर पुलिस ने आमजनों से अपील की है कि अवैध शराब एवं हथियारों की तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।कैमूर पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है।

। ( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!