ईंट लदे ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर दो वर्षीय मासूम की मौत

ईंट लदे ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो वर्षीय मासूम की मौतचांद थाना क्षेत्र के सुरहा गांव में हादसा, परिजनों में मचा कोहरामभभुआ (कैमूर): कैमूर जिला के चांद थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरहा गांव में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो वर्षीय मासूम बच्ची शिवांशी कुमारी की मौत हो गई। मृतका की पहचान भरारी खुर्द गांव निवासी महेंद्र सिंह की पुत्री के रूप में हुई है।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुरहा गांव के समीप ईंट लदा एक ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम बच्ची ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि लोडेड ट्रैक्टर का चक्का बच्ची के शरीर पर चढ़ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और परिजन रोते-बिलखते रहे। सूचना मिलते ही चांद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने और ओवरलोडेड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा ट्रैक्टर चालक की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!