चैनपुर में भव्य होली मिलन समारोह अबीर गुलाल और फाग गितों से सजा माहौल

चैनपुर में भव्य होली मिलन समारोह आयोजित, पारंपरिक गीतों पर झूमे लोगचैनपुर (कैमूर): रंगों का पर्व होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। इस त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिलता है। खासकर जो लोग रोज़गार या अन्य कारणों से घर से दूर रहते हैं, उनके मन में अपनों से मिलने की चाह उन्हें गांव की ओर खींच लाती है।

इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत जगरिया पंचायत में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन जगरिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष संजय पाण्डेय द्वारा किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। पूरा वातावरण अबीर-गुलाल और होली के पारंपरिक गीतों से सराबोर रहा।होली मिलन समारोह में भोजपुरी गायिका जनकनंदनी ने अपनी टीम के साथ पारंपरिक होली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। उनके सुरों पर उपस्थित लोग खुद को थिरकने से नहीं रोक सके। “

फगुआ में रंग बरसे” और अन्य पारंपरिक फाग गीतों ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया।इस अवसर पर भरत बिंद (भभुआ विधायक) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा सिरहिरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष संजय सिंह, चांद प्रखंड भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश नारायण सिंह, सुजीत कुमार सिंह, मदुरना पंचायत के पूर्व मुखिया प्रभु नारायण सिंह कुशवाहा, मझुई पैक्स अध्यक्ष राजेश यादव, इसीया के पैक्स अध्यक्ष शिव भजन बिंद, सामाजिक कार्यकर्ता हीरा यादव सहित काफी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी कार्यक्रम में शामिल हुए।

समारोह के दौरान संजय पाण्डेय एवं अप्पू पांडेय ने सभी आगंतुकों को अबीर-गुलाल लगाकर स्वागत किया। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं और गांव में एकता एवं प्रेम का वातावरण कायम रखते हैं। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और पारंपरिक संस्कृति की झलक साफ तौर पर दिखाई

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!