कैमुर के लाल अमन ने UPSC 571 वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया

कैमूर के लाल अमन ने UPSC परीक्षा में 571वीं रैंक लाकर जिले और परिवार का नाम किया रोशनचैनपुर (कैमूर): कैमूर जिले के लिए गर्व की बात सामने आई है। जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत बढ़ारी गांव के रहने वाले अमन ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में 571वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार के साथ-साथ पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

अमन की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों द्वारा उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार अमन, अरुण के पुत्र हैं और बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भभुआ स्थित जद्दूपुर डीएवी पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने वाराणसी स्थित बीएचयू (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय) से पढ़ाई पूरी की।

अमन ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर संघ लोक सेवा आयोग की कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की। लगातार प्रयास और दृढ़ संकल्प के कारण उन्हें यह मुकाम मिला।अमन की इस उपलब्धि से उनके गांव बढ़ारी सहित पूरे चैनपुर प्रखंड और कैमूर जिले में खुशी की लहर है।

ग्रामीणों और शुभचिंतकों का कहना है कि अमन की सफलता से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए आगे बढ़ेंगे।परिजनों ने बताया कि अमन शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहे हैं और उन्होंने कठिन परिश्रम के दम पर यह सफलता प्राप्त की है। अमन की इस उपलब्धि पर परिवार के लोगों में काफी खुशी है और घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।स्थानीय लोगों ने कहा कि अमन की सफलता से कैमूर जिले का नाम पूरे देश में रोशन हुआ है और यह जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!