महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान महिला दिवस समारोह में वक्ताओं ने रखे विचार

दीप प्रज्वलित कर विधायिका संगीता कुमारी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जीएनएम ट्रेनिंग स्कूल में भव्य आयोजनकटरा कला स्थित जीएनएम ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित समारोह में छात्राओं व शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का दिया गयारविवार (8 मार्च 2026) को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मोहनिया प्रखंड क्षेत्र के कटरा कला स्थित जीएनएम ट्रेनिंग स्कूल परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मोहनिया विधानसभा की विधायिका श्रीमती संगीता कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भी उन्होंने ही की, जबकि संचालन संस्था की प्रभारी प्राचार्या श्रीमती वर्षा कुमारी ने किया।कार्यक्रम में कुमारी बिंदु, श्रीमती दिव्या कुमारी राय, श्रीमती ज्योति कुमारी, श्रीमती तिवारी, कुमारी दिव्य प्रकाश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कैमूर के सिविल सर्जन चंदेश्वरी रजक, मोहनिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक विजय कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी श्रीमती अंबर, जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम ऋषिकेश कुमार जायसवाल तथा अरविंद, सत्येंद्र राय, जयंत कुमार और वीरेंद्र सहित कई लोग मौजूद थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहनिया अनुमंडल अस्पताल की चिकित्सा पदाधिकारी श्रीमती अंबर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि महिलाओं के संकल्प और सशक्तिकरण का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि समाज की अग्रणी महिलाएं मिलकर पिछड़े वर्ग की महिलाओं को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त करें और उन्हें शिक्षा, कौशल तथा मार्गदर्शन देकर आत्मनिर्भर बनाएं। उन्होंने महिलाओं से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।उन्होंने कहा कि आज महिलाएं विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के कारण भी राज्य की महिलाएं सशक्त बन रही हैं।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती संगीता कुमारी ने कहा कि 20वीं सदी की शुरुआत में न्यूयॉर्क से शुरू हुए महिला आंदोलन के परिणामस्वरूप आज पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे महिलाएं समाज में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने छात्राओं से “शिक्षित बनो, सशक्त बनो, समृद्ध बनो और उत्कृष्ट बनो” का संदेश देते हुए अपने लक्ष्य को सकारात्मक ऊर्जा और लगन के साथ प्राप्त करने की बात कही।विधायक ने संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि नाटक और मंचन के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास सराहनीय है।

इस अवसर पर उपस्थित शिक्षिकाओं और छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रभारी प्राचार्या श्रीमती वर्षा कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास और महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्राचीन काल से लेकर वर्तमान समय तक महिलाओं द्वारा किए गए संघर्ष, उत्पीड़न से उबरने और समाज में सम्मानजनक स्थान प्राप्त करने की यात्रा का विस्तृत उल्लेख किया।कार्यक्रम का समापन उत्साह, प्रेरणा और महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ हुआ।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!