कैमुर में दर्दनाक हादसा ट्रेन की चपेटम आने से दो सगे भाइयों की मौत

कैमुर में ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौतकैमूर जिले

के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरेज गांव के समीप मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां घने कोहरे के कारण ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। यह घटना पंडित दीनदयाल–गया रेलखंड पर भभुआ रोड रेलवे स्टेशन और मुठानी स्टेशन के बीच डीएफसी रेलवे ट्रैक पर सुबह लगभग 7:00 बजे घटी।मृतकों की पहचान बरेज गांव निवासी मदन साह के पुत्र 24 वर्षीय प्रिंस कुमार एवं 22 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों भाई मंगलवार सुबह अपने खेत की ओर जा रहे थे।

रेलवे लाइन के एक ओर गांव और दूसरी ओर खेती होने के कारण ग्रामीणों का प्रतिदिन इस रास्ते से आना-जाना लगा रहता है। इसी दौरान घने कुहासे के बीच दोनों भाई ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और मोहनिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ भी रेलवे ट्रैक के पास जुट गई।

पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त स्थान पर अंडरपास या ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए, ताकि ग्रामीणों के आवागमन में सुविधा हो और भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।वहीं मौके पर पहुंचे आरपीएफ के जवान एस.के. पांडेय ने बताया कि सूचना मिली थी कि बरेज गांव के पास ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि दोनों मृतक सगे भाई हैं। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है और आगे की प्रक्रिया जारी है।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!