कुदरा में गैस एजेंसी पर लंबी कतारें सिस्टम फेल होने से उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

सर्वर डाउन और ओटीपी समस्या से गैस वितरण बाधित, सैकड़ों उपभोक्ता लौटे निराशतीन दिन पहले बुकिंग के बावजूद नहीं मिला सिलेंडर, एजेंसी पर लगी लंबी कतारकुदरा (कैमूर), बुधवार:कैमूर जिले के सकरी स्थित कुदरा की एक स्थानीय गैस एजेंसी पर बुधवार की सुबह से ही उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तकनीकी खामियों और सर्वर डाउन होने के कारण गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई, जिससे सैकड़ों उपभोक्ताओं को बिना गैस सिलेंडर लिए ही मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, सुबह से ही एजेंसी परिसर में लंबी कतारें लग गई थीं। दूर-दराज से आए उपभोक्ता घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण गैस वितरण की प्रक्रिया सुचारु रूप से नहीं चल सकी। एजेंसी में सर्वर डाउन रहने और मोबाइल पर ओटीपी नहीं आने की समस्या सबसे बड़ी बाधा बन गई।उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी द्वारा सिलेंडर देने के लिए ओटीपी अनिवार्य बताया जा रहा था, लेकिन कई लोगों के मोबाइल पर ओटीपी ही नहीं पहुंच रहा था।

इस कारण एजेंसी कर्मियों ने गैस देने से इनकार कर दिया, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।तीन दिन पहले बुकिंग के बावजूद नहीं मिला गैसकई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्होंने तीन दिन पहले ही गैस बुकिंग कर दी थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पाया।उपभोक्ता अजय सिंह ने बताया कि उन्होंने तीन दिन पहले गैस बुकिंग कराई थी। जब वे एजेंसी पर सिलेंडर लेने पहुंचे तो कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि उनका गैस पहले ही डिलीवर हो चुका है, जबकि उन्हें कोई सिलेंडर प्राप्त नहीं हुआ।वहीं, जमील अंसारी ने बताया कि वे सुबह से ही एजेंसी पर खड़े हैं, लेकिन घंटों इंतजार करने के बाद भी उन्हें गैस नहीं मिल सका।

उन्होंने कहा कि इस समस्या से कई उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिला समाधानएजेंसी परिसर में सुबह से ही अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। तकनीकी समस्या के कारण वितरण कार्य बाधित होने से लोगों में नाराजगी देखी गई।उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का जल्द समाधान कराया जाए ताकि लोगों को गैस लेने के लिए बार-बार एजेंसी का चक्कर न लगाना पड़े। वहीं, एजेंसी प्रबंधन का कहना है कि सर्वर और तकनीकी खामियों के कारण वितरण में दिक्कत आई है, जिसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!