
हाॅस्टल में लॉ कॉलेज की छात्रा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट से सामने आया शादी का दबावघटना से विश्वविद्यालय परिसर में सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांचचांद कैमुरनारायण लॉ कॉलेज जमुहार में एक छात्रा द्वारा हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की हृदयविदारक घटना सामने आई है। इस घटना के बाद पूरे कॉलेज परिसर तथा आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतका की पहचान कैमूर जिले के बैरी गांव निवासी प्रियंका सिंह के रूप में हुई है, जो चांद थाना क्षेत्र की रहने वाली थी और कॉलेज के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा ने अपने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रशासन और छात्रों के बीच हड़कंप मच गया।
इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।बताया जा रहा है कि मृतका की सगाई 25 फरवरी को रोहतास जिले के नींव गांव निवासी एक युवक के साथ हुई थी। घटना के बाद पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुसाइड नोट में छात्रा ने अपने परिजनों द्वारा शादी के लिए बनाए जा रहे दबाव का उल्लेख किया है।
घटना की सूचना मिलते ही रौशन कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि मौके से मिले सुसाइड नोट को जब्त कर लिया गया है तथा उसकी सत्यता की जांच के लिए हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराई जाएगी।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है।
वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि सभी साक्ष्यों की वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा सके।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सुसाइड नोट की जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल इस घटना को लेकर छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।
( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)
