समृद्धि यात्रा के तहत उदयरामपुर पंचायत पंचायत में लगा जनसेवा कैंप विभिन्न विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी

समृद्ध यात्रा के तहत उदयरामपुर पंचायत में विशेष कैंप, विभिन्न विभागों ने लगाई स्टॉलबीडीओ ने किया निरीक्षण, लोगों की समस्याओं के समाधान के साथ योजनाओं की दी गई जानकारीचैनपुर (कैमूर):माननीय मुख्यमंत्री Nitish Kumar की समृद्धि यात्रा के उपलक्ष्य में चैनपुर प्रखंड अंतर्गत उदयरामपुर पंचायत में विशेष जनसेवा कैंप का आयोजन किया गया।

इस कैंप में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया गया तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।कैंप में राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, सामाजिक सुरक्षा, आपूर्ति सहित कई विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने ग्रामीणों से कुल 74आवेदन प्राप्त हुए और 31 आवेदनों का त्वरित निष्पादन की दिशा में कार्रवाई की।

साथ ही लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन भी दिया गया।इस अवसर पर चैनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश ने कैंप में लगाए गए सभी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आने वाले सभी आवेदनों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

अधिकारियों द्वारा मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया।ग्रामीणों ने इस तरह के कैंप के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर ही अधिकारियों की मौजूदगी से उनकी समस्याओं के समाधान में सुविधा हो रही है और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!