पटना में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन कार्यशाला कैमुर के शिवम कुमार हुए सम्मानित

पटना में राष्ट्रीय स्तर की आपदा प्रबंधन कार्यशाला आयोजित, कैमूर के शिवम कुमार हुए सम्मानितपटना में विश्व युवक केंद्र तथा प्रेम यूथ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 13 से 14 मार्च 2026 को श्री कृष्णा साइंस सेंटर में राष्ट्रीय स्तर की आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया। इस दो दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण प्रसाद विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, बिहार स्टेट आपदा प्रबंधन अथॉरिटी के सचिव एम डी. वारिस खान , संयुक्त सचिव एम डी . नदीमल गफ्फार, प्रो. तपन कुमार शांडिल्य, प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक प्रेम कुमार, विश्व युवक केंद्र रजत थॉमस आदि कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे।यह कार्यशाला विकसित भारत 2047 की परिकल्पना के अनुरूप आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य संस्थागत क्षमता को मजबूत करना, समुदाय की भागीदारी बढ़ाना तथा नागरिक समाज संगठनों और सरकारी संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर एक सशक्त और आपदा के प्रति तैयार भारत का निर्माण करना है।

देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 130 गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। इस राष्ट्रीय कार्यशाला में कैमूर जिले के युवा सामाजिक कार्यकर्ता शिवम कुमार को आमंत्रित किया गया। समाज सेवा एवं आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका व प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए कार्यक्रम के दौरान उन्हें सम्मानित भी किया गया।शिवम कुमार ने कहा कि इस दो दिवसीय कार्यशाला में हमें आपदा के समय राहत कार्य, बचाव कार्य, सामुदायिक सहयोग तथा आपदा से निपटने के तरीकों के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आपदा के समय सही तरीके से राहत एवं बचाव कार्य करने के लिए तैयार करना है। प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभव और जानकारी को वे अपने जिले कैमूर तथा आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में साझा करेंगे, जिससे लोगों को आपदा के समय सही जानकारी और सहायता मिल सके तथा समाज में जागरूकता बढ़े। यह कार्यशाला ज्ञान के आदान-प्रदान, सहयोग तथा नागरिक समाज संगठनों के मजबूत नेटवर्क के निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो रही है, जो विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के अनुरूप एक सुरक्षित और आपदा के प्रति तैयार भारत के निर्माण में सहायक होगी।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!