भारत माला परियोजना सर्विस रोड की मांग को लेकर किसानों का प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिला

किसान संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से किया मुलाकातमोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने भारत माला परियोजना में सर्विस रोड की उठाई मांगसंवाद सूत्र चांद। प्रखंड में भारत माला परियोजना बनारस रांची टु कोलकाता एक्सप्रेस-वे निर्माण को लेकर किसानों को आने जाने के लिए सर्विस रोड की मांग को किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर एवं भारतीय किसान मजदूर यूनियन कैमूर के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को सायं 5 बजे जिलाधिकारी से मुलाकात किया।

जिलाधिकारी से मुलाकात करते समय किसानों को खेती करने एवं आवागमन के लिए सर्विस रोड की मांग उठाई। किसानों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष विमलेश पांडेय ने कहा जिलाधिकारी के साथ बैठक में कई किसानों की कई समस्यायों को उठाया गया। उन्होंने ने कहा किसानों के साथ बैठक में चांद प्रखंड में बाढ़ एवं बे मौसम बरसात से किसानों की धान की फसल नुकसान होने पर क्षतिपूर्ति इनपुट राशि के लिए किसानों के रिजेक्ट आवेदन को सुधार करने के लिए पोर्टल खोलने की मांग उठाई।

जिलाध्यक्ष ने कहा भारत माला परियोजना में बाकी रह गए मुआवजा को दुना करने के लिए भभुआ में आर्बिट्रेशन कोर्ट लगाने की मांग की। उन्होंने ने कहा जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा मुआवजा दुगना करने के लिए भभुआ में आर्बिट्रेशन कोर्ट लगाया जाएगा। उन्होंने ने कहा जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया की रिजेक्ट क्षतिपूर्ति इनपुट राशि का आवेदन को सुधार कर राशि किसानों के खाते में भेजी जाएगी। किसान प्रतिनिधिमंडल ने अनिल सिंह अभिमन्यु सिंह टुनटुन सिंह संतोष कुमार पाण्डेय शामिल थे।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!