बेलाओं थाने में एसपी का जनता दरबार 10 मामलों का मौके पर निष्पादन

कैमुर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने शनिवार को रामपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बेलांव थाना परिसर में जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और भूमि विवाद, झूठे मुकदमे, जमीन बंदोबस्ती, भैंसा चोरी तथा अग्निशमन वाहन की कमी सहित कुल 10 मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया।जनता दरबार में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए फरियादियों ने अपनी शिकायतें एसपी के समक्ष रखीं।

एसपी ने प्राप्त आवेदनों के आधार पर कई मामलों का तुरंत निपटारा किया। वहीं, कुछ अन्य मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए बेलांव थानाध्यक्ष परमहंस कुमार को निर्देश दिए गए।जनता दरबार में खरेंदा गांव के ओमप्रकाश यादव ने भैंसा चोरी मामले में पुलिस पर झूठा केस दर्ज कर फंसाने और मारपीट का आरोप लगाया। इसके अतिरिक्त, अहिराव गांव में मछली मारने वाली जमीन की बंदोबस्ती से जुड़ा विवाद भी सामने आया। बेलांव थाना में अग्निशमन वाहन की कमी की शिकायत पर एसपी ने बताया कि जिले में वाहनों की कमी के कारण बेलांव थाना को करमचट थाना से टैग किया गया हैएसपी हरिमोहन शुक्ला ने कहा कि सप्ताह में दो दिन जनता दरबार लगने से अधिकतर मामलों का त्वरित निष्पादन हो रहा है।

उन्होंने लोगों से अफवाहों, विशेषकर गैस सिलेंडर की किल्लत जैसी बातों पर ध्यान न देने और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार में पहुंचने की अपील कीजनता दरबार में एसपी के बेलांव थाना पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। थानाध्यक्ष परमहंस कुमार ने एसपी हरिमोहन शुक्ला और इंस्पेक्टर संतोष कुमार को बुके भेंट कर सम्मानित किया। सम्राट अशोक क्लब के सदस्य डॉ. मृत्युंजय मौर्य ने भी एसपी और इंस्पेक्टर को राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह अशोक स्तंभभेंट किया। इस अवसर पर राजस्व अधिकारी नाज मजीद, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी उपस्थित रहे

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!