गेंहुं के खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी मृतक की जेब से सलफास की गोली बरामद

गेंहू के खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी, जेब से सल्फास की गोली बरामदरात में फोन कर तबीयत खराब होने की दी थी जानकारी,

सुबह खेत में मिला शवचैनपुर (कैमूर):चैनपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हाटा और सतौना के बीच स्थित गेहूं के खेत में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। रविवार की सुबह खेत में शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात मृतक ने अपने परिजनों को फोन कर बताया था कि उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई है। उसने कहा कि उसका शरीर हल्का हो गया है और चलने की ताकत भी नहीं बची है। फोन पर उसने यह भी बताया कि वह तिवईं के सिवान में है।

सूचना मिलते ही परिजन तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंचे और काफी देर तक उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। काफी देर तक तलाश करने के बाद परिजन थक-हारकर घर लौट आए।रविवार की सुबह हाटा और सतौना के बीच गेहूं के खेत में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।परिजनों ने बताया कि मृतक की पहचान प्रमोद कुमार बिंद (28 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बढ़ौना पंचायत के घटमापुर गांव के निवासी थे।

उनके पिता का नाम स्वर्गीय लखन बिंद बताया गया है। परिजनों के अनुसार प्रमोद हाटा बाजार से बखारी देवी तक ई-रिक्शा चलाकर अपना और परिवार का भरण-पोषण करते थे।घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना अध्यक्ष विजय प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए कैमूर के एसडीपीओ मनोरंजन भारती भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया।

पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद फोरेंसिक टीम को बुलाया, जिसने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और जांच-पड़ताल शुरू की।जांच के दौरान मृतक की जेब से सल्फास की गोली बरामद होने की बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।इस संबंध में बढ़ौना पंचायत के मुखिया बशीर अंसारी ने बताया कि प्रमोद कुमार बिंद चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनका विवाह हो चुका था, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!