
कुदरा थाना परिसर में ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजितकुदरा (कैमूर):आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर कुदरा थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष नंदू कुमार ने की।
इस बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न समुदायों के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।बैठक के दौरान ईद पर्व के अवसर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपसी भाईचारा और सौहार्द कायम रखने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
थाना अध्यक्ष नंदू कुमार ने सभी उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि ईद के अवसर पर यदि कहीं जुलूस या अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है तो उसके लिए समयानुसार लाइसेंस के लिए आवेदन अवश्य दें, ताकि इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को समय पर दी जा सके और आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी।
साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और समाज के गणमान्य लोगों ने भी प्रशासन को आश्वस्त किया कि ईद पर्व को आपसी सद्भाव और शांति के साथ मनाने में वे प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे।अंत में प्रशासन की ओर से सभी लोगों से अपील की गई कि त्योहार के दौरान शांति, भाईचारा और सामाजिक समरसता बनाए रखें, ताकि क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रहे और सभी लोग सुरक्षित एवं खुशहाल तरीके से पर्व मना
( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट/
