डंफर की टक्कर से युवक की गई जान दो अन्य बाईक सवार गंभीर रूप से जख्मी

कैमूर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, तीन घायलडंफर की टक्कर से युवक की गई जान, दो अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी

भभुआ (कैमूर):कैमूर जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर बनारस रेफर कर दिया गया है। दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।पहली घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के समीप हुई, जहां एक बाइक और डंफर के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान बखार बांध गांव निवासी सुनील सिंह के 19 वर्षीय पुत्र गौतम सिंह के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी।सूचना मिलने पर भगवानपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल बन गया।वहीं दूसरी घटना भभुआ-मोहनिया पथ पर हुई, जहां बाइक सवार दो युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान भभुआ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-1 निवासी जितेंद्र बिंद के 15 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार तथा चांद थाना क्षेत्र के कुड्डी गांव निवासी नागेंद्र गोंड के 19 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में की गई है।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर बनारस रेफर कर दिया।पुलिस ने बताया कि दोनों घटनाओं की सूचना दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!