कानुन व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने की हीदायत लंबित मामलों शीघ्र निष्पादन पर जोर

कैमुर के चैनपुर थाना पहुंचे डीआईजी डॉ. सत्य प्रकाश, अभिलेखों व व्यवस्था का किया गहन निरीक्षणथाने की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड संधारण और कानून-व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देशचैनपुर (कैमूर): कैमूर जिले के चैनपुर थाना में आज डीआईजी डॉ. सत्यप्रकाश का आगमन हुआ, जहां उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान उनके सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।निरीक्षण के क्रम में डीआईजी ने थाना के विभिन्न पंजियों (रजिस्टरों) की बारीकी से जांच की। उन्होंने केस डायरी, अपराध पंजी, स्टेशन डायरी सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन करते हुए उनके अद्यतन रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

डीआईजी डॉ. सत्य प्रकाश ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण एवं लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सतर्कता बरतने तथा आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने की सलाह दी।

इस अवसर पर चैनपुर थाना अध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि आम लोगों को त्वरित न्याय और सुरक्षा का बेहतर माहौल मिल सके।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!