
चैनपुर प्रखंड के तीन पंचायतों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ पैक्स चुनाव, 75% मतदानमेढ़, सिकंदरपुर और नंदगांव पंचायत में मतदाताओं ने दिखाया उत्साह, प्रशासन रहा मुस्तैदकैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत मेढ़, सिकंदरपुर एवं नंदगांव पंचायतों में पैक्स (प्राथमिक कृषि साख समिति) का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया।
चुनाव के दौरान मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और कुल लगभग 75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए चैनपुर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) शुभम प्रकाश के नेतृत्व में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ दंडाधिकारी भी मौजूद रहे, जिससे कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। महिला और पुरुष मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतंत्र के इस पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया।बीडीओ शुभम प्रकाश ने बताया कि चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुआ है।
उन्होंने प्रशासनिक टीम और सुरक्षा बलों की सराहना करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह संभव हो पाया।मतदान समाप्ति के बाद मतपेटियों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। अब सभी की निगाहें मतगणना और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं, जिसे लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों में उत्सुकता बनी हुई है।
( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)
