धोके से डीजे संचालक की घर से बुलाकर निर्मम हत्या कर शव को खेत में फेका

डीजे लेने के बहाने बुलाकर युवक की निर्मम हत्या, खेत में फेंका शवआक्रोशित लोगों ने NH-19 किया जामकैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र स्थित पुसौली में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक डीजे संचालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई तथा साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसका शव पुसौली के सरकारी विद्यालय के समीप स्थित एक खेत में फेंक दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया।मृतक की पहचान बहेरा गांव निवासी रामनिवास साह के पुत्र राजा कुमार गुप्ता के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मृतक पुसौली में रहकर डीजे का व्यवसाय संचालित करता था।

परिजनों एवं ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बीती रात राजा कुमार गुप्ता को डीजे लेने के बहाने बुलाया गया, जहां पूर्व नियोजित साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को खेत में फेंक दिया गया।घटना से आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की। सड़क जाम के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया तथा वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।सूचना प्राप्त होते ही मोहनिया थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। साथ ही, मामले में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!