
कुदरा थाना क्षेत्र में मारपीट की घटना में युवक की मौत, तीन आरोपी गिरफ्तारकैमूर: कुदरा थाना क्षेत्र में मारपीट की एक गंभीर घटना में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 17.03.2026 को बहेरा गांव निवासी राजा कुमार गुप्ता (पिता- रामनिवास साह) को शाम करीब 8:00 बजे अभिषेक कुमार (पिता- स्व. विनोद राम, ग्राम- घटांव, पो०- फकराबाद, थाना- कुदरा) एवं उसके साथियों द्वारा माइक मांगने के बहाने घर से बुलाकर ले जाया गया।रात करीब 9:00 बजे तक राजा के घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में निकले।
खोजबीन के दौरान जब वे पंचायत भवन घटांव पहुंचे, तो देखा कि अभिषेक कुमार एवं उसके साथी लाठी, डंडा और लोहे की रॉड से राजा के साथ मारपीट कर रहे थे। परिजनों ने उसे किसी तरह छुड़ाकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।इस संबंध में मृतक के पिता के बयान पर कुदरा थाना कांड संख्या 112/26, दिनांक 18.03.2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं—191(2), 191(3), 118(2), 127(2), 103(1), 303(2), 352 एवं 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में—अभिषेक कुमार (पिता- स्व. विनोद राम)रंजन कुमार उर्फ निरंजन (पिता- मुरारी राम)प्रीतम पासवान (पिता- स्व. रमेश पासवान)तीनों आरोपी कुदरा थाना क्षेत्र के निवासी हैं।पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है तथा मामले की गहन जांच जारी है।— कुदरा थाना, कैमूर
( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)
