
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नागा बाबा एलपीजी गैस एजेंसी, भभुआ का किया गया औचक निरीक्षणआज जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संयुक्त रूप से नागा बाबा एलपीजी गैस एजेंसी, भभुआ का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान गोदाम में उपलब्ध गैस सिलेंडरों के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया तथा अभिलेखों से उसका मिलान किया गया।इस क्रम में वितरण पंजी (Distribution Register) का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें प्रविष्टियों की जांच कर पारदर्शिता एवं नियमितता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान गैस वितरण कार्य में अनावश्यक विलंब पाए जाने पर जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित एजेंसी संचालक को कड़ी चेतावनी देते हुए समय पर वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।CCTV लगा हुआ नहीं पाया गया। पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु यथाशीघ्र CCTV लगाने का निदेश दिया गया।
उपभोक्ताओं को पंक्तिबद्ध करने हेतु Volunteer रखने का निदेश दिया गया।गर्मी को ध्यान में रखते हुए पीने के पानी रखने का निदेश दिया गया।उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।साथ ही सुरक्षा मानकों, भंडारण व्यवस्था एवं आपूर्ति प्रणाली को और सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही गई।जांच क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, भभुआ भी उपस्थित थे।
( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)
