राज्य स्तरीय पर्यावरण इंटरैक्शन सेशन में कैमुर के युवा शिवम कुमार ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव

राज्य स्तरीय पर्यावरण इंटरैक्शन सेशन में कैमूर के युवा शिवम कुमार ने रखे महत्वपूर्ण सुझावपटना, 19 मार्च 2026:आज दिनांक 19.03.2026 को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय इंटरैक्शन सेशन का आयोजन संजय सभागार, अरण्य भवन, पटना में अपराह्न 01:00 बजे किया गया। इस गरिमामयी बैठक की अध्यक्षता बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री प्रमोद चंद्रवंशी जी ने की।

कार्यक्रम में राज्य के सभी जिलों के वन प्रमंडल पदाधिकारी, पर्यावरणविद, विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे व्यक्तित्व उपस्थित रहे।कैमूर वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री संजीव रंजन द्वारा इस सत्र में कैमूर जिले के पर्यावरण प्रेमी एवं युवा सामाजिक कार्यकर्ता शिवम कुमार को प्रस्तुतीकरण हेतु नामित किया गया।

शिवम कुमार, वर्ल्ड एनवायरनमेंट काउंसिल (WEC) से जुड़े हुए हैं और पिछले लगभग 9 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।अपने प्रस्तुतीकरण के दौरान शिवम कुमार ने अपने जमीनी अनुभवों, नवाचारपूर्ण कार्यों एवं महत्वपूर्ण सुझावों को विस्तारपूर्वक साझा किया। उन्होंने सामुदायिक भागीदारी को

पर्यावरण संरक्षण की सफलता का मुख्य आधार बताते हुए कहा कि जन-सहभागिता के बिना कोई भी अभियान प्रभावी नहीं हो सकता। उनके सुझावों से राज्य के हरियाली मिशन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों को नई दिशा मिलने की संभावना है।कार्यक्रम के उपरांत शिवम कुमार ने माननीय मंत्री श्री प्रमोद चंद्रवंशी जी को कैमूर क्षेत्र की पहचान स्वरूप आम का

फलदार पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।उल्लेखनीय है कि शिवम कुमार द्वारा जिले में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कई सराहनीय एवं नवाचारपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। इनमें प्रमुख रूप से व्यापक वृक्षारोपण अभियान, जलवायु परिवर्तन के प्रति जन-जागरूकता, प्लास्टिक मुक्त अभियान, सीड बॉल निर्माण एवं वितरण, जंगलों में बीज छिड़काव, गौरैया संरक्षण हेतु कृत्रिम घोंसला एवं जल पात्र की स्थापना, जल संरक्षण अभियान तथा जागरूकता चौपाल का आयोजन शामिल हैं।ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पर्यावरण शिक्षा को बढ़ावा देने के उनके सतत प्रयासों से समाज में

जागरूकता बढ़ रही है और युवाओं को सकारात्मक दिशा मिल रही है। यह उपलब्धि न केवल कैमूर जिले के लिए गौरव का विषय है, बल्कि पूरे बिहार के लिए प्रेरणास्रोत भी है।शिवम कुमार के प्रयास यह सिद्ध करते हैं कि समर्पण, नवाचार और निरंतर प्रयास से समाज में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन संभव है।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!