दावते इफ्तार पार्टी में पहुंचे मंत्री मोहम्मद जमा ख़ान दिया भाई चारे का संदेश

दावते इफ्तार में शामिल हुए अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, आपसी भाईचारे का दिया संदेशचैनपुर (कैमूर), 20 मार्च 2026:चैनपुर प्रखंड अंतर्गत सिरसी गांव में शुक्रवार को शैख कलिमुल्लाह उर्फ फरहान भाई के आवास पर आयोजित दावते इफ्तार पार्टी में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह चैनपुर विधायक मोहम्मद जमा ख़ान शामिल हुए।

उनके आगमन से पूरे गांव में उत्साह का माहौल देखा गया।इफ्तार कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ रोजा खोला और देश में अमन-चैन, भाईचारे तथा तरक्की की दुआ की। इस अवसर पर मंत्री मोहम्मद जमा ख़ान ने कहा कि रमजान का महीना हमें संयम, त्याग और इंसानियत का पाठ पढ़ाता है।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी सौहार्द और एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।मंत्री ने अपने संबोधन में लोगों से आपसी प्रेम और भाईचारे को बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का मूल संदेश शांति और सद्भाव है, जिसे हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की और कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। आयोजक शैख कलिमुल्लाह (फरहान भाई) ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में एकता और भाईचारा मजबूत होता है।इफ्तार पार्टी शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें सभी समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!