
नौघरा ईदगाह में मंत्री मो. जमा खान ने परिवार संग अदा की ईद-उल-फ़ित्र की नमाज़चैनपुर (कैमूर), 21 मार्च 2026:ईद-उल-फ़ित्र के पावन अवसर पर बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह चैनपुर विधायक Mohammad Jama Khan ने अपने पैतृक गांव नौघरा स्थित ईदगाह में पूरे श्रद्धा और अकीदत के साथ नमाज़ अदा की। इस मौके पर उनके साथ परिवार के सदस्य, रिश्तेदार एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे।सुबह से ही ईदगाह परिसर में नमाज़ियों की भीड़ उमड़ पड़ी।
लोगों ने नए कपड़े पहनकर और आपसी भाईचारे के साथ एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की खुशियां साझा कीं। नमाज़ के बाद मंत्री मो. जमा खान ने प्रदेश एवं देश में अमन-चैन, तरक्की और सामाजिक सौहार्द के लिए विशेष दुआ मांगी।नमाज़ अदा करने के बाद मंत्री ने ईदगाह परिसर में उपस्थित लोगों से मुलाकात की और सभी को ईद की मुबारकबाद दी।
उन्होंने कहा कि ईद-उल-फ़ित्र का त्योहार त्याग, प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है। यह पर्व समाज में एकता और सौहार्द को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी आपसी मतभेदों को भुलाकर समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे को बनाए रखें। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्गों के विकास और खुशहाली के लिए निरंतर कार्य कर रही है।इस अवसर पर नौघरा एवं आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोग, जनप्रतिनिधि और शुभचिंतक उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में ईद के पर्व को लेकर उत्साह, उल्लास और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)
