एशियन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से सम्मानित हुए विकास कुमार विश्वकर्मा

विकासविश्वकर्मा को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान, शिक्षा, खेल तथा साहित्य के क्षेत्र में बहुआयामी कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्था एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Asian Book of World Records) द्वारा सम्मानित किया गया है। संस्था द्वारा उन्हें “सर्टिफिकेट ऑफ अचीवमेंट” प्रदान कर विश्व रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।यह सम्मान संस्था के महासचिव गणेश वी. तथा अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अविनाश डी. सुकुंडे द्वारा जारी प्रमाण पत्र (ABWR2460051) के माध्यम से प्रदान किया गया, जिससे उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को वैश्विक पहचान मिली हैइंजीनियर

इंजीनियर विकास

विकास विश्वकर्मा लंबे समय से अनाथ, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा में समर्पित हैं। वे न केवल गरीब बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाते हैं, बल्कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का भी प्रयास करते हैं, ताकि वे पढ़ाई के साथ-साथ अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। वर्तमान में भी वे सामाजिक सेवा एवं ग्रामीण विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।इस उपलब्धि पर उन्होंने अपने सहयोगियों एवं संस्था के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।उन्होंने

विशेष रूप से उपाध्यक्ष श्री मंटू विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा, सलाहकार श्री संजय सिन्हा, वी.के. राव, विशाल श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव एवं मणिकांत सर (पूर्णिया) सहित अन्य सहयोगियों—प्रदुमन राणा, इंजीनियर नेहा सिंह, प्रीतम ठाकुर एवं प्रिंस कुमार सिंह—के योगदान की सराहना की, जो संस्था के साथ मिलकर समाज सेवा में अहम भूमिका निभा रहे हैं।इंजीनियर विकास विश्वकर्मा की इस उपलब्धि से पूरे कैमूर जिले में खुशी का माहौल है तथा यह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!