
हाटा हाईस्कूल मैदान में 21 अप्रैल को 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह, समाज सुधार की अनूठी पहलकैमूर (भभुआ), 21 मार्च 2026:कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत हाटा स्थित हाईस्कूल मैदान में आगामी 21 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को नारायणी सेना ट्रस्ट द्वारा द्वितीय 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा।
इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।नारायणी सेना ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह सामूहिक विवाह पूरी तरह निशुल्क होगा, जिसमें जरूरतमंद परिवारों की 21 कन्याओं का विवाह पूरे विधि-विधान और सामाजिक परंपराओं के साथ संपन्न कराया जाएगा। ट्रस्ट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी कुरीतियों को समाप्त करना तथा समाज में समानता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से एक स्वच्छ, सुंदर और दहेज मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाया जा रहा है। सामूहिक विवाह से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी, साथ ही सामाजिक एकता को भी मजबूती मिलेगी।नारायणी सेना ट्रस्ट के अध्यक्ष चंदन यादव ने कहा कि संस्था लगातार समाजहित के कार्यों में सक्रिय है और इस तरह के आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और नवदंपतियों को आशीर्वाद दें।
इस आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट के संरक्षक बिगाउ सिंह यादव, विजय सिंह यादव, प्रभारी संजय सिंह यादव, उपकार सिंह यादव, राकेश सिंह यादव सहित नारायणी सेना ट्रस्ट के सभी सदस्य सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।समारोह के दिन भव्य पंडाल, भोजन व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी, ताकि सभी अतिथियों एवं सहभागी परिवारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।यह सामूहिक विवाह समारोह न केवल एक सामाजिक आयोजन होगा, बल्कि समाज सुधार की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल के रूप में भी देखा जा रहा है।
( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)
