
कैमुर में महिला का शव फंदे से मिला, मायके पक्ष ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; आरोपी हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासाकैमूर (भभुआ), दिनांक:कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड अंतर्गत सोनहन गांव में 26 वर्षीय देवंती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार को उनका शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही सोनहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।मृतका देवंती देवी, राकेश राम की पत्नी बताई गई हैं।
ग्रामीणों ने प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला बताया, लेकिन घटना ने जल्द ही गंभीर मोड़ ले लिया।सूचना मिलने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग रोहतास जिले के करहगर से सोनहन पहुंचे। मृतका के पिता विजय राम ने अपने दामाद राकेश राम पर हत्या का आरोप लगाते हुए सोनहन थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शव को कब्जे में लेकर भभुआ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
साथ ही, आरोपी पति राकेश राम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।सोनहन थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि मायके पक्ष के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतका के दो छोटे बच्चे—5 वर्षीय आयुष और 3 वर्षीय अंकुश—मां के साये से वंचित हो गए हैं, जिससे परिवार में शोक का माहौल व्याप्त है।
( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)
