रामनवमी को लेकर कैमुर प्रशासन अलर्ट निकाला फ्लैग मार्च

रामनवमी पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, नगर क्षेत्र में निकाला गया फ्लैग मार्चआगामी रामनवमी पर्व के मद्देनज़र जिले में विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांति-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

इसी क्रम में आज कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ के नगर क्षेत्र में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च में अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अंचल अधिकारी (CO), थानाध्यक्ष (SHO) सहित नगर परिषद भभुआ के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) एवं पुलिस बल के जवान शामिल रहे।यह फ्लैग मार्च नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान आमजन को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने का संदेश दिया गया तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई।जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि पर्व के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, लगातार गश्ती एवं सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे एवं सामाजिक समरसता का परिचय देते हुए शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।कैमूर जिला प्रशासन द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं शांति बनाए रखने हेतु हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!