राम नवमी के अवसर पर दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम

रामनवमी पर मदुराना में सजा मां चंदेश्वरी धाम का भव्य मेला, दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखमकैमूरजिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम मदुराना में रामनवमी के पावन अवसर पर मां चंदेश्वरी धाम में भव्य मेले का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और उत्साह से सराबोर इस आयोजन में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी।

मेले के साथ-साथ आकर्षक दंगल प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसने लोगों का विशेष ध्यान खींचा।दंगल में जिले भर के नामी-गिरामी पहलवानों ने अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। अखाड़े में एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिले, जहां पहलवानों ने अपनी ताकत, तकनीक और कौशल का परिचय देकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। स्थानीय लोगों के लिए यह दंगल आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा।इस अवसर पर मेला समिति के सदस्य एवं मेला मालिक सक्रिय रूप से व्यवस्था में जुटे रहे।

आयोजन को सफल बनाने में सभी का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में पूर्व मुखिया प्रभु नारायण सिंह, वर्तमान मुखिया सुभाष सिंह, प्रसिद्ध लोरिक पहलवान, टेन प्लस टू के शिक्षक विनोद कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।मेले में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए विविध प्रकार के मनोरंजन और खानपान की व्यवस्था की गई थी। झूले, दुकानें और स्थानीय व्यंजन लोगों को खूब भाए।

क्षेत्र के हजारों लोगों ने मेले का आनंद उठाया और रामनवमी के इस पावन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।समग्र रूप से, मां चंदेश्वरी धाम में आयोजित यह मेला और दंगल कार्यक्रम सामाजिक समरसता, परंपरा और ग्रामीण संस्कृति का अद्भुत उदाहरण बनकर उभरा। स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!